मुजफ्फरपुर, जून 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बूढ़ी गंडक और बागमती नदी से अवैध बालू खनन के मामले में खनन विभाग की टीम ने चार ट्रैक्टर जब्त किया है। खनन विभाग ने जब्त ट्रैक्टरों को संबंधित थानों के हवाले करते हुए एफआईआर कराई गई है। यह कार्रवाई सिकंदरपुर, कटरा, बेनीबाद और मुशहरी इलाके में की गई है। सभी ट्रैक्टरों पर बालू लदा था।खनन विभाग की ओर से बताया गया कि चारों ट्रैक्टर पर दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना चुकाने के बाद ट्रैक्टर मुक्त किए जाएंगे। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नदियों में अवैध खनन रोकने को लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में बूढी गंडक से बालू लादकर जा रहा ट्रैक्टर पकड़ा गया। हालांकि, चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। इसी तरह बेनीबाद और कटरा में बागमती नदी से बालू के अवैध खनन में ट्रै...