मेरठ, जून 17 -- सरधना के ऐतिहासिक बूढ़ा बाबू मेले के आयोजन पर असमंजस की स्थित बरकरार है। नगर पालिका ने भले ही मेले के आयोजन की तिथि घोषित कर दी हो, लेकिन अभी भी संकट के बादल मंढरा रहे हैं। एसडीएम ने अनुमति से पूर्व मेला स्थल का दमकल विभाग द्वारा निरीक्षण कराने की बात कही है। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, नगर पालिका ने मेले की तैयारी को लेकर 22 जून को बोर्ड बैठक बुलाई है। बता दें कि सोमवार को पालिका सभागार में चेयरपर्सन सबीला बेगम की अध्यक्षता में अनौपचारिक बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें सर्वसम्मति से 25 जून से 25 जुलाई तक मेला बूढ़ा बाबू के आयोजन का निर्णय लिया गया था। यह भी पढ़ें- बूढ़ा बाबू मेले पर फिर संशय, पालिका-प्रशासन के बीच बढ़ी खींचतान इस बार मेले में पांच कार्यक्रम कराने पर भी सहमति बनी है। साथ ही आग...