भागलपुर, अप्रैल 27 -- भागलपुर। परशुराम सेवा संस्थान की ओर से बाबा बूढ़ानाथ मंदिर प्रांगण में सोमवार को 35 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम होगा। संस्थान के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने बताया कि इस उपनयन संस्कार कार्यक्रम में भागलपुर, कटिहार, सहरसा, बांका, तारापुर, गुजरात, मुंबई, दिल्ली, पंजाब इत्यादि से बटुक आ रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुबोध उपाध्याय, प्रेम शंकर तिवारी, कृष्णानंद मिश्रा, ध्रुव मिश्रा, परमानंद पांडे, दयानंद झा, अश्विनी झा, अनमोल मिश्रा, अंकित कुमार, प्रियांशु पांडे, अमृत आनंद मिश्रा, चितरंजन तिवारी, पंकज पांडेय, सिम्मी झा व अन्य लोग लगे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...