बूढ़ाखाप में स्वर्गीय जगदेव महतो की 13वीं पुण्यतिथि मनी
रामगढ़, जून 30 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी स्वर्गीय जगदेव महतो की 13वीं पुण्यतिथि बूढाखाप चौक के निकट स्मारक स्थल पर मंगलवार को मनाई गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला सचिव विनोद कुमार, संयोजक मंडली सदस्य महेंद्र मुंडा व हेसागढ़ा पंचायत मुखिया एतो बास्के उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- करमा परियोजना में झामुमो व जेसीएमयू का शाखा कार्यालय का उद्घाटन अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति ने फूलमाला पहनाकर किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्वर्गीय जगदेव महतो की पत्नी कुंती देवी व परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद उन्हें स्मरण किया। इस दौरान परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। बाद में मुख्य अतिथि समेत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.