आजमगढ़, मार्च 28 -- आजमगढ़। बेलइसा मंडी में शनिवार को बूढ़नपुर उपमंडी स्थल की 10 दुकानों की नीलामी की गई। नीलामी प्रक्रिया में 29 व्यापारियों ने प्रतिभाग किया। दो करोड़ 69 लाख 15 हजार रुपये का राजस्व आया। इस दौरान कृषि उत्पादन मंडी समिति सचिव सभानन्द तिवारी, संजीव ओझा, सतेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...