बुलंदशहर, जून 24 -- क्षेत्र के गांव हसनपुर बकसुआ स्थित बूचे बाबा मंदिर पर दशहरा पर्व पर मेले का आयोजन किया गया। क्षेत्र में बूचे बाबा मंदिर पर दशहरा पर्व पर मेले का आयोजन किया जाता है। बताया जाता है कि बूचे बाबा के तप के प्रभाव से मंदिर के आसपास के किसानों की फसल को कभी भी प्राकृतिक आपदा से नुकसान नहीं होता। इसी मान्यता के आधार पर आसपास के गांव के किसान दशहरा पर्व पर भंडारे का आयोजन किया करते हैं। बड़ी तादाद में श्रद्धालु बूचे बाबा मंदिर में माथा टेकने जाते हैं। और मनौती मांगते हैं। यह भी पढ़ें- बूचे बाबा मंदिर पर लगा दशहरा का मेला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...