गढ़वा, अप्रैल 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पिछले दिनों ऊंचरी क्षेत्र में संचालित अवैध बूचड़खाने की जांच के क्रम में बरामद मवेशियों के कान में लगे बारकोड युक्त टैगों के आधार पर कई पशु मालिकों की पहचान कर उनकी विस्तृत जानकारी जुटाई गई है। यह जांच विभागीय कर्मियों के स्तर पर कराते हुए व पशुधन ऐप के माध्यम से संबंधित पशुओं के मूल स्वामियों का विवरण प्राप्त किया गया। प्राप्त टैगों के आधार पर की गई नमूना जांच के अनुसार इस बूचड़खाने में लाए गए अधिसंख्य पशुओं के मालिक मेराल, रमना और नगर ऊंटारी क्षेत्र के पाए गए हैं। उनके अलावा कुछ पशु मालिक उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों व मझिआंव और कांडी क्षेत्र के भी हैं। अब इन सभी संबंधित पशुओं के मालिकों को सदर अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया जा रहा है। उनका पक्ष प्राप्त करने के उपरांत विधि सम्मत कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.