बागपत, मई 23 -- बागपत। बागपत के ऑफिसर्स हॉस्टल मार्ग पर टूटी पेयजल पाइपलाइन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शनिवार को महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। जल निगम के जेई को खरी खोटी सुनाई। जल निगम के द्वारा नई पाइपलाइन डालने के लिए की गई सड़क खुदाई के दौरान मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे 200 से अधिक घरों में पानी की सप्लाई ठप हो गई। पिछले पांच दिनों से लोग बूंद-बूंद पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी वृद्ध महिला समुद्री ने बताया कि कर्मचारी खुदाई के बाद पाइपलाइन ठीक किए बिना चले गए। पांच दिन से जलापूर्ति प्रभावित है। इस दौरान मोहल्ले की महिलाओं ने हंगामा प्रदर्शन किया। फ़ोन पर जेईई से वार्ता कर महिलाओं ने खरी खोटी सुनाई। बताया कि अब हालात ऐसे हैं कि लोगों को दूसरे मोहल्लों से प...