बांदा, जून 28 -- नरैनी। संवाददाता पनगरा गांव की तीस हजार की आबादी बेतहाशा गर्मी में एक एक बूंद पानी को तरस रही है। बीते तकरीबन डेढ़ दशक पूर्व में लगी पांच लाख लीटर क्षमता की पानी टंकी का सही रख रखाव न होने के कारण भीषण गर्मी में पूरा गांव लगातार बूंद बूंद पानी के लिए परेशान है।ग्रामीणों को पूरा दिन पानी के कसरत करनी पड़ती है।लगातार एक दशक तक गांव में पानी आपूर्ति की जिम्मेदारी ग्राम सभा की थी।इधर बीते तकरीबन दो वर्ष से गांव में जल आपूर्ति सहित टंकी और पाइप लाइन के रख रखाव की जिम्मेदारी जल निगम देख रहा है।इधर काफी समय से ओवर हेड टैंक में लगी मोटर खराब हो जाने से गांव के विगत कई दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप्प है।खासकर ऊंचाई के इलाके पानी की समस्या से लगातार वहां के बाशिंदे दशकों से जूझ ही रहे है। थोड़ा बहुत जो भी पाइप लाइन के जरिए आपूर्ति ...