नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- राजस्थान और पंजाब के बीच नहरी पानी को लेकर एक बार फिर सियासी पारा चढ़ने के आसार हैं। पंजाब सरकार ने आजादी से पहले हुए समझौते का हवाला देते हुए राजस्थान से पानी के बदले 1.44 लाख करोड़ रुपए की रॉयल्टी मांगी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा के विशेष सत्र में यह मुद्दा उठाया, वहीं सिंचाई मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने रॉयल्टी की मांग से जुड़ा प्रस्ताव सदन में पेश किया। दूसरी तरफ, राजस्थान सरकार पहले ही इस मांग को खारिज कर चुकी है। ऐसे में पानी के पुराने समझौते को लेकर दोनों राज्यों के बीच टकराव बढ़ने के संकेत हैं।पंजाब बोला- मुफ्त पानी लेकर राजस्थान कर रहा कमाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में कहा कि राजस्थान वर्ष 1960 तक पानी की रॉयल्टी देता रहा है। अब पंजाब से पानी लेकर राजस्थान उसका इस्तेमा...