कोटा, सितम्बर 18 -- राजस्थान के बूंदी जिले के महिला अस्पताल में C-सेक्शन डिलीवरी करवाने वाली दो महिलाओं की कोटा के अलग-अलग निजी अस्पतालों में मौत हो गई। जिसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए फिलहाल बूंदी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर की सैम्पलिंग, स्टरलाइजेशन और कल्चर टेस्टिंग के लिए यह कार्रवाई की गई है, साथ ही उन्होंने बताया कि अस्पताल की एक महिला गायनेकोलॉजिस्ट को उनकी मौजूदा ड्यूटी से हटाते हुए उन्हें पोस्टिंग ऑर्डर का इंतजार (APO) करने के लिए कहा गया है। कोटा के अस्पतालों में दम तोड़ने वाली महिलाओं की पहचान टोंक जिले की कविता कुमावत (32) और बूंदी जिले की वर्षा सैन (28) के रूप में हुई है। इन दोनों महिलाओं को मंगलवार को बूंदी जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार को उन्होंने ...