पीलीभीत, मई 12 -- पीलीभीत। कलीनगर के गांव बूंदीभूड़ में शराब की दुकान खोलने को लेकर हुए घटनाक्रम के मामले में अब जवाबदेही तय होना शुरू हो गई है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने लापरवाही बरते जाने पर जिला आबकारी अधिकारी को कार्यालय में बुलाकर स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही जवाब संतोषजनक न मिलने पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने की बात भी कही गई है। कलीनगर के तहसील के अंतर्गत थाना माधोटांडा क्षेत्र के सीमांत गांव बूंदीभूड़ में खोली गई शराब की दुकान को लेकर महिलाएं विरोध कर रहीं थी। महिलाएं दुकान के बाहर धरने पर बैठी थीं। गुरुवार को एसडीएम प्रमेश कुमार, तहसीलदार वीरेंद्र कुमार, जिला आबकारी अधिकारी कल्पनाथ रजक की अगुवाई में अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ दुकान खुलवाने के लिए पहुंच गए थे। इस दौरान गांव की महिलाओं के साथ पुलिस की झड़प हो गई थी। जिसमें तहसील...