कानपुर, जनवरी 28 -- कानपुर देहात। जनपद में मंगलवार से शुरू हुआ बूंदाबांदी का सिलसिला बुधवार सुबह तक जारी रहा। इससे मौसम फिर से सर्द हो गया। दिन में भी बदली व सूरज में लुका छिपी जारी रही। दोपहर में पारा सामान्य से करीब आधा डिग्री नीचे रहने व तेज ठंडी हवा ने राहगीरों खासकर दो पहिया वाहन चालकों को सर्दी का अहसास कराया। जनपद में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। इसके साथ ही पारे में भी उतार चढ़ाव का सिनसिला जारी है। मंगलवार रात में सवा पांच डिग्री ऊपर पहुंचने के बाद भी बूंदाबांदी व ठंडी हवा चलने से मौसम सर्द रहा। इससे खुले आसमान में डेरा जमा पशु पक्षी बेहाल रहे। बुधवार सुबह भी बूंदा-बांदी के साथ दिन शुरू हुआ। पूरे दिन बदली व धूप में लुका-छिपी जारी रही। दोपहर में पारा सामान्य से करीब आधा डिग्री नीचे पहुंचने व 5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाल...