मिर्जापुर, अप्रैल 5 -- मिर्जापुर। जिले में मौसम शनिवार को दूसरे दिन भी खराब रहा। सुबह छह बजे से ही आसमान में बादल छा गए और बूंदाबादी शुरू हो जाने से रबी की प्रमुख फसल गेहूं की कटाई और मड़ाई ठप हो गई। किसान मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे। सुबह 11 बजे तक आसमान में बादल छाए रहे। वहीं कभी बूंदाबादी शुरू हो जाती तो कभी मौसम साफ हो जाता, जिससे गेहूं की कटाई बाधित हो गई। वहीं, खेतों से काट कर खलिहान में मड़ाई के लिए रखी गई फसल में नमी आ जाने से मड़ाई का कार्य भी ठप हो गया। दोपहर बाद जब हल्की धूप हुई तब किसानों ने राहत महसूस की, लेकिन शाम को चार बजे के करीब फिर आसमान में बादल छा गए।बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज काफी बिगड़ गया है। शुक्रवार को दोपहर बाद तेज हवा के साथ हुई हल्की बारिश से गेहूं की फसल की कटाई रोक दी गयी थी। खेतों से काट कर खलिहान ...