भदोही, अप्रैल 5 -- भदोही, संवाददाता। जिले में मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार ही तेज हवा के साथ बादलों की आमद हुई। दिन में तो धूप खिली रही लेकिन भोर में आंधी और बूंदाबादी होने के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा। खरीफ के बाद रबी फसलों पर इस साल मौसम की मार पड़ी है। किसानों ने सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति करने की मांग किया। जिले में एक सप्ताह से मौसम का मिजाज लगातार खराब बना है। कभी आंधी तो कभी हल्की बरसात और बादलों की आमद बनी हुई है। इसके कारण गेहूं फसल की कटाई एवं मड़ाई पर असर पड़ा है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के अफसरों ने बताया कि मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि के साथ-साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। आगामी दिनों तक जिले में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। तेज हवा संग गर...