कटिहार, मई 28 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में अगले रविवार तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला-बदला रहने वाला है। आसमान में लगातार 60 से 70 फीसदी तक बादल छाए रहने और बीच-बीच में बूंदाबांदी से लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार देर रात तक जिले के विभिन्न भागों में करीब 4.2 एमएम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश और धूल भरी बारिश का दौर जारी रह सकता है। यह भी पढ़ें- बूंदाबांदी से सुहाना रहेगा मौसम,उमस से मिलेगी राहतमौसम का पूर्वानुमान कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि गुरुवार को पूरे दिन आसमान में करीब 70 फीसदी बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उत्तर-पूर्वी...