गंगापार, अप्रैल 30 -- मौसम में अचानक बदलाव हुआ। तेज हवा और बूंदाबांदी से गर्मी से क्षणिक राहत मिली। लेकिन तेज हवा के चलते जगह-जगह से जर्जर तार टूटने से बिजली गायब हो गई। मौसम खराब होने से उन परिवारों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी, जिनके यहां शादी या मांगलिक कार्यक्रम हैं। बुधवार अपराह्न तीन बजे से अचानक मौसम का मिजाज बदला। गुरुवार को भी आसमान में बादली छाई रही और बूंदाबांदी होती रही। इसस मौसम तो खुशनुमा हो गया पर तेज हवा के चलते जगह-जगह से बिजली के तार टूटने से मांडा क्षेत्र के तमाम गांवों की बिजली तीन बजे अपराह्न से ही गायब हो गयी, जो देर रात लौटी, लेकिन बिजली आने जाने का सिलसिला गुरुवार पूरे दिन बरकरार रहा। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी का कहर, दिन में छाया अंधेरा, कई जगहों पर गिरे पेड़ बूंदाबांदी से उन किसानों में भी अफरातफरी मची रही, जिनके गेहू...