बलिया, दिसम्बर 28 -- बलिया। जनपद के अधिकांश जगहों पर शनिवार की रात हुई हल्की बूंदा-बांदी के चलते मौसम का मिजाज बदल गया। ठंड और गलन बढ़ने से लोग कांपते रहे। जगह-जगह लोग अलाव का सहारा लेते नजर आये। पिछले कई दिनों से ठंड ने जोर पकड़ा है। शनिवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। थोड़ी-बहुत निकली भी तो वह असरदार नहीं रही। इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह में कोहरा भी छाया रहा। धूप नहीं निकलने से ठंडी का असर अपेक्षाकृत अधिक रहा। इसी बीच रात में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में भी गिरावट हो गयी। रविवार को अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले शनिवार को तापमान अधिकतम 20 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। रात से ही आसमान में बादल छाए रहे। बेमौसम बरसात की सम्भावना से तिलहनी और दलहनी की खेती किये किसानों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.