फरीदाबाद, अप्रैल 1 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में हर दूसरे दिन हो रही बूंदाबादी से तापमान में गिरावट आई है। आने वाले सप्ताह में जिलेवासियों को गर्मी नहीं सताएगी। मौसम विभाग ने सात अप्रैल तक मध्यम श्रेणी की बारिश की संभावना व्यक्त की है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और जिलेवासियों को अप्रैल में भी गर्मी नहीं सताएगी। जिलेवासियों को लू और चिलचिलाती धूप का सामना नहीं करना पड़ेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 33, जबकि न्यूनतम 20 डिग्री दर्ज किया गया। स्मार्ट सिटी का पारा बढ़ने के साथ ही तुरंत बारिश हो रही है। इससे तापमान सामान्य हो रहा है और जिलेवासियों को गर्मी से राहत मिल रही है। आलम यह है कि स्मार्ट सिटी में अभी एसी तो दूर कूलर भी चालू नहीं हुए हैं। आगे आने वाले दिनों में भी जिलेवासियों को गर्मी नहीं सताएगी।पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते ...