फिरोजाबाद, जनवरी 1 -- सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। गुरुवार का सवेरा भी गलन भरी सर्दी के साथ हुआ। वहीं दोपहर में बूंदाबांदी ने राहगीरों के साथ में अन्य लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। लोग सुबह देर तक रजाइयों में दुबके रहे तो शाम को भी जल्द रजाइयों का सहारा लिया। सर्दी का असर बाजार में भी दिखाई दे रहा है। इधर ठिठुराने वाली ठंड में शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए संसाधन भी कम पड़ते जा रहे हैं। नगर निगम द्वारा शहर में लगभग 30 स्थानों पर गैस हीटर लगाए गए हैं लेकिन उसके बाद भी लगातार डिमांड बढ़ती जा रही है। गुरुवार की सर्दी के चलते हर कोई परेशान रहे। लोग घरों से बाहर निकलने से कतराते रहे। हालांकि नए साल का पहला दिन होने के कारण मंदिरों के लिए तो भक्त निकले, लेकिन इसके बाद उन्होंने सीधे घर जाना पसंद किया। सर्दी को देखते हुए कई लोगों ने पार्क जाने का प्र...