अलीगढ़, मार्च 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम ने सोमवार को फिर करवट ली। सुबह से ही आसमान में घने बादल छा गए। दिन की शुरुआत हल्की ठंडक के साथ हुई, जिसके बाद कुछ ही देर में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। यह सिलसिला दोपहर करीब 12:30 बजे तक रुक-रुक कर चलता रहा। बारिश के चलते वातावरण में ताजगी घुल गई। कुछ देर बाद धूप खिलखिलाने लगी। सुबह से ही बादलों ने सूरज को पूरी तरह ढक लिया, जिससे दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। हल्की हवा के साथ हो रही फुहारों ने मौसम को सुहावना बना दिया। सड़कों पर भीगते लोग और छतरियों के साथ गुजरते राहगीर नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देखने को मिला है। इस सिस्टम के चलते बादल छाए रहने और हल्की बारिश की स्थिति बनी रही। विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिन तक मौसम में...