गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में मौसम सुहाना हो गया है। अफगानिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पूर्वी यूपी के आसमान में गहरे काले बादल छा गए हैं । तड़के से बूंदाबांदी हो रही है। इस दौरान करीब 27 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। यह हवा उत्तर पश्चिम दिशा से चली है।मौसम के मिजाज में इस बदलाव से सुबह लोगों को गुनगुनी ठंड का अहसास हुआ। गर्मी और उमस छूमंतर हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक पाकिस्तान और अफगानिस्तान में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। उसका प्रभाव पूर्वी यूपी पर दिख रहा है। बुधवार को पूर्वी यूपी के अधिकांश हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछार पड़ने का पहले से ही पूर्वानुमान था। मंगलवार की देर रात से आसमान में बादलों की हरकत बढ़ गई। तेज हवा चलने लगी। रात में धूल भरी आंधी भी चली...