पीलीभीत, मार्च 24 -- पीलीभीत। सोमवार को मौसम फिर पलट गया। अधिकतत तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में कई बार बूंदाबांदी होने से सर्द मौसम का अहसास होता रहा। लोगों ने स्वेटर समेत अन्य ऊनी कपड़े निकाल लिए। हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने से किसानों में अपनी फसल को लेकर चिंता रही। सुबह ही छाए घने बादलों के बीच लोग खेतों पर पहुंच गए और मौसम को लेकर चिंता व्यक्त की। इधर बार बार मौसम के बदलने से अस्पतालों में खांसी जुकाम और बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। दो दिन की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल में 22 सौ के पार सोमवार को ओपीडी पहुंच गई। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएस ढाका ने बताया कि वायु गुणवत्ता सूचकांक 57 रहा। अभी किसी फसल को नुकसान की कोई आशंका नही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...