बूंदाबांदी के बाद भी उमस से राहत नहीं
गुड़गांव, जून 28 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। जून के अंतिम सप्ताह में मिलेनियम सिटी के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीते एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान जिला वासियों को रविवार को प्रकृति के दो अलग-अलग रूप देखने को मिले। रविवार सुबह करीब चार बजे शहर के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इसके बाद उमस बढ़ गई और लोग बेहाल रहे। दिनभर हवा बंद रहने के कारण लोग पसीने से तर-बतर रहे, लेकिन शाम पांच बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज धूल भरी हवाएं चलने से उमस भरी तपिश से आंशिक राहत मिली। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगर इसकी तुलना एक दिन पहले शनिवार के आंकड़ों से करें, तो शनिवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.