नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में बुधवार शाम को हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चली। इस कारण तापमान में कमी दर्ज की गई। दिल्ली के लोगों को इस बार सामान्य से ज्यादा गर्म मौसम का सामना करना पड़ रहा है। पहले तो फरवरी का महीना सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म रहा। फिर मार्च में भी मौसम का यही रुख बना रहा, लेकिन अब मौसम में बदलाव होने लगा है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली रही। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। बुधवार शाम को कई जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान 50 किलो...