फरीदाबाद, जनवरी 28 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में बारिश का सितम लगातार जारी है। बुधवार सुबह हुई बारिश से तापमान गिर गया, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। बारिश में सड़कों पर यातायात धीमा रहा, जिससे कई इलाकों में पांच मिनट की दूरी तय करने में लोगों को 15 से 20 मिनट तक का समय लग गया। नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को कार्यालय व स्कूल-कॉलेज पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की। बुधवार को अधिकतम तापमान मंगलवार के की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 18.2 डिग्री और न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। स्मार्ट सिटी के मौसम में परिवर्तशील बना हुआ है। तीन दिन पहले तेज धूप निकल रही थी। अब दो दिन से बा...