गौरीगंज, मई 5 -- अमेठी, संवाददाता। जिले में सोमवार की रात अचानक बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। रात में जिले के लगभग सभी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को भी हवाएं चलती रही और मौसम सुहावना बना रहा। शुकुल बाजार क्षेत्र में दिन के समय हल्की बारिश हुई, जबकि पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। तेज हवाओं और बूंदाबांदी के चलते लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- मौसम ने लिया यू टर्न, तेज आंधी के साथ हुई बारिश कुछ दिन पहले तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान थे। अचानक मौसम बदलने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.