मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- बुढ़ाना। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड, बुढ़ाना इकाई का गन्ना पेराई सत्र 2025-26 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस सत्र में कुल 94 लाख 89 हजार कुंतल गन्ना की पेराई के उपरांत की गई। समापन पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं आरती सम्पन्न की गई। कार्यक्रम के दौरान यूनिट हेड सीवी सिंह द्वारा सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों एवं मजदूरों को इस सफल पेराई सत्र के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...