मुजफ्फर नगर, मार्च 28 -- बुढ़ाना। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कस्बे में एकल अभियान एकल श्रीहरि मन्दिर रथ के अंतर्गत भव्य कलशयात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सरस्वती विद्या मंदिर से हुआ, जो नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ भक्ति भाव प्रदर्शित किया। कलशयात्रा में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही, जिन्होंने कलश सिर पर धारण कर यात्रा को और आकर्षक बनाया। कलशयात्रा का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सोनू कश्यप, सुधीर सैनी, कृष्ण पाल, ऋषिपाल, मुकेश शर्मा, अरविंद कुमार, अरुण पाल, मुकेश कश्यप, नीरज कश्यप सहित अनेक स्थानीय नागरिक और भक्त मौजूद रहे। डा. सोनू कश्यप ने कहा कि यह आयोजन श्रीराम जन्मोत्सव की तैयारियों को और उत्साह...