मुजफ्फर नगर, अप्रैल 20 -- बुढ़ाना। कस्बे के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय-3 में शैक्षिक सत्र 2025-26 "विद्यालय वार्षिकोत्सव" का आयोजन किया गया हैं। जिसमे मुख्य अतिथि एबीएसए किरण यादव रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षिका सन्तोष कुमारी द्वारा की गई। सर्व प्रथम मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना की। इसके पश्चात सांस्कृतिक प्रस्तुति शिक्षा, देश भक्ति गीतों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। उपस्थित सभी अभिभावकों व अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा की। मुख्य अतिथि द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित योजनाओं के बारे मे बताया तथा सभी अभिभावकों से 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को विद्यालय में नामांकन कराने तथा शत् प्रतिशत उपस्थित की अपील की। ...