मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- पवित्र रमजान के महीने को लेकर बाजारों में सहरी और इफ्तारी के सामान की दुकानें सजनी शुरु हो गई हैं। सिवई, फैनी, खजला, रस्क, पापे, खजूर और ताजे फलों की दुकानें रंग-बिरंगे सजावट से सजी नजर आ रही हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग उत्साह से खरीददारी कर रहे हैं, मगर इस बार महंगाई की मार रोजेदारों की खुशी पर ग्रहण लगाएगी। व्यापारियों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में सहरी-इफ्तारी में इस्तेमाल होने वाले लगभग सभी सामानों के दाम 15 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। खजूर, किशमिश, बादाम जैसी सूखी मेवों से लेकर सिवई और फैनी आदि के भाव तेजी से उछले हैं। फलों की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। सेब, केला, अंगूर, अमरूद, तरबूज, खरबूजा, संतरा और अनार पिछले रमजान से काफी महंगे हो गए हैं। सब्जियों और अन्य जरूरी सामग्री में भी वृद्धि दर्ज की गई है,...