मुजफ्फर नगर, मार्च 28 -- बुढ़ाना। कस्बे की मास्टर कॉलोनी में स्थित महाराज अग्रसेन पार्क में 16वें भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें देर रात तक मां भगवती का गुणगान किया। भजन संध्या में भक्त भजनों पर झूमते नजर आए। भजन संध्या का शुभारंभ मां जगदंबे की पावन ज्योत प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी व कश्यप समाज के खाप चौधरी डॉ. सोनू कश्यप मौजूद रहे। इसके बाद मंच पर पहुंचे भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रसिद्ध भजन गायिका मनीष रावत और राजमणि आर्य ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आशीष जैन ने बताया कि यह भजन संध्या हर वर्ष अष्टमी पर आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़े कलाकारों को आमंत्रित किया जाता है, इसमें क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...