मुजफ्फर नगर, जून 19 -- बुढ़ाना। सरकार द्वारा रजिस्ट्री कार्यालयों में डिजिटल योजना लागू करने के विरुद्ध में बार एसोसिएशन ने अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम व सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन देकर ई-रजिस्ट्री का विरोध किया। बार एसोसिएशन बुढ़ाना द्वारा की जा रही कलमबंद हड़ताल के चलते अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प विक्रेताओं के चैंबर, टाइपिस्ट व फोटो स्टेट की दुकानें तीसरे दिन भी पूर्ण रूप से बंद रही। अधिवक्ताओं ने ई-रजिस्ट्री के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम व सब रजिस्ट्रार को ज्ञापन देकर रजिस्ट्री को निजी हाथों में न देकर पूर्व की भांति उप निबंधक कार्यालय से चलाने की मांग की। यह भी पढ़ें- बुढ़ाना में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को दिया ज्ञापन इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश पाल वर्म...