मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- तहसील सभागार में बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने समारोह में शपथ ग्रहण की। समारोह में जिला न्यायधीश बिरेंद्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह का संचालन एल्डर कमेटी के अध्यक्ष हरबीर सिंह और संजीव पंवार ने सयुंक्त रुप से किया। जिला न्यायधीश बिरेंद्र कुमार सिंह ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि न्याय को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें। सभी अधिवक्ता बार और समाज के हित में कानून के दायरे में रहकर कार्य करें। बुढ़ाना बार अध्यक्ष सुरेशपाल वर्मा ने कहा कि काम के चलते हमारे ऊपर पड़ने वाले दबाव का प्रभाव न्याय प्रक्रिया पर नही पड़ना चाहिए। महासचिव सुभाष राठी ने कहा कि कोई भी अधिवक्ता ऐसा काम ना करे, जिससे न्याय व्यवस्था पर कुठाराघात हो। बार के सदस्यों में काम की अधिकता के...