मुजफ्फर नगर, मार्च 31 -- बार एसोसिएशन बुढ़ाना के चुनाव में सुरेशपाल वर्मा चौथी बार अध्यक्ष बने है। जबकि महासचिव पद पर सुभाष राठी विजयी हुए हैं। बार एसोसिएशन बुढ़ाना के चुनाव अधिकारी हरबीर सिंह ने बताया कि चुनाव में 148 सदस्यों ने शत प्रतिशत मतदान किया। जिनमें एक मत निरस्त हो गया। अध्यक्ष पद पर सुरेशपाल वर्मा को 97 मत व विश्वास त्यागी 50 को मत प्राप्त हुए हैं। सुरेश पाल वर्मा 47 मतों से विजयी हुए हैं। जबकि महासचिव पद पर सुभाष राठी विजयी हुए हैं, इन्होंने सुशील कुमार को 30 मतों से पराजित किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर संजीव कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर विजय प्रताप सिंह, सह सचिव पर दीपक सैनी, राजसिंह राणा व राहुल कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर मोहिद मलिक, वरिष्ठ सदस्य पद पर अनिल कुमार, अवध बिहारी, अंचल सहरावत, ईश्वर दयाल, मदनपाल व विपिन कुमार, कनिष्ठ सदस...