बुढ़ाना तहसील में अधिवक्ताओं की हड़ताल से पसरा सन्नाटा
मुजफ्फर नगर, जून 20 -- बुढ़ाना। सरकार द्वारा रजिस्ट्री कार्यालयों में डिजिटल योजना लागू करने के विरुद्ध में बार एसोसिएशन की अनिश्चित कालीन कलमबंद हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। जिसके चलते तहसील परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। बार एसोसिएशन बुढ़ाना द्वारा की जा रही कलमबंद हड़ताल के चलते अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टाम्प विक्रेताओं के चेम्बर, टाइपिस्ट व फोटो स्टेट की दुकानें चौथे दिन भी पूर्ण रूप से बंद रही। जिसके चलते तहसील परिसर सुनसान नजर आया। तहसील में काम बंद होने से सरकार की राजस्व की भारी हानि हो रही है। इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश पाल वर्मा, महासचिव सुभाष राठी, विकास त्यागी, प्रशांत शर्मा, अशोक कुमार, प्रमोद सैनी, मेहराज क़ुरैशी, दिनेश राज आर्य, प्रवेश सैनी, पवन सैनी, ब्रिजेश कुमार, अशोक गोयल, सहित समस्त अधिवक्ता, दस्तावेज आदि मौजू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.