मुजफ्फर नगर, अगस्त 9 -- बुढ़ाना। पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान बुढ़ाना क्षेत्र में शनिवार को आस्था और उत्साह का माहौल रहा। कस्बे के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान एसपी देहात अक्षय संजय महाडिक, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री, इंस्पेक्टर क्राइम नरेंद्र सिंह, कस्बा इंचार्ज ललित कसाना समेत पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। दूसरी ओर बायवाला चौराहे से गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पूर्व विधायक उमेश मलिक, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए। इस दौरान पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- Hathras News: भोले के भक्तों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत,हुए गदगद सड...