मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- बुढ़ाना। कस्बे के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज का रिजल्ट इंटरमीडिएट व हाईस्कूल में शत प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट के 90 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की है। हाईस्कूल में शौर्य सैनी ने 91.5 प्रतिशत, लवी ने 90.1 प्रतिशत व आर्यन ने 88.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। कॉलेज की ऑनर अनुपमा चौधरी ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर बधाई दी। दूसरी ओर स्वामी कल्याणदेव कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल की छात्रा द्रवया ने 91, इंशा ने 84 व सुबगुल ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में शिखा, सेबी व मौसम का अच्छा प्रदर्शन रहा है। यह भी पढ़ें- राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं का सम्मान बोर्ड परीक्षा आर्य कन्या इंटर कॉलेज में...