हजारीबाग, जून 14 -- दारू प्रतिनिधि हजारीबाग जिले के दारू पुलिस की ओर से ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष वॉल पेंटिंग अभियान चलाया जा रहा है।दारू थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सामाजिक जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से थाना पुलिस द्वारा एक अनोखी पहल की गई है। थाना प्रभारी मृत्युजंय कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रमुख स्थानों, सार्वजनिक दीवारों और चौक-चौराहों पर वॉल पेंटिंग कर लोगों को विभिन्न सामाजिक और कानूनी विषयों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वॉल पेंटिंग के माध्यम से साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम, मानव तस्करी एवं कानून व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश दिए जा रहे हैं। रंग-बिरंगे चित्रों और आकर्षक नारों के जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रह...