रांची, अप्रैल 7 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मक्का गांव में सोमवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक राजेश गंझू की मौत हो गई। वह जगरनाथ गंझू का पुत्र था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। इसी दौरान राजेश किसी काम से घर के बाहर निकले हुए थे, तभी अचानक वज्रपात हुआ और वह उसकी चपेट में आ गए। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...