बुढ़मू में लैम्पस गोदाम व पुल निर्माण का हुआ शिलान्यास
रांची, मार्च 7 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से बुढ़मू प्रखंड के गुरगांई पंचायत अंतर्गत खिजूरटोला में 32 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 100 एमटी क्षमता के लैम्पस गोदाम निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक सुरेश बैठा ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गोदाम बनने से क्षेत्र के किसानों को अपनी कृषि उपज के सुरक्षित भंडारण की सुविधा मिलेगी और उन्हें उत्पाद का बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इसके बाद विधायक सुरेश बैठा ने रेहरागड़ा ओझासाडम में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 3.15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल का भी शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, शमीम बड़ेहार, बबलू उरांव, मुखिया जयंती देवी, दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.