रांची, मार्च 19 -- बुढ़मू,प्रतिनिधि। पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय बुढ़मू में गुरुवार को वार्षिक उत्सव, खेल उत्सव, प्रतिभा प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विधायक सुरेश बैठा, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, शमीम बड़ेहार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि शिक्षक और बेहतर सुविधा का लाभ लेते हुए बच्चें सभी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य कौशल से सबका मन मोह लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के बाद विधायक ने प्रखंड मुख्यालय सभागार में 12 नवनिर्मित धूमकुड़िया ...