रांची, अप्रैल 13 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सुरेश बैठा ने सोमवार को संयुक्त रूप से बुढ़मू में करीब नौ करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया। सबसे पहले मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत लगभग छह करोड़ की लागत से बनने वाले ठाकुरगांव काठीटांड़ मुख्य पथ में मंदना बगीचा से मांडर सीमा तक करीब दस किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में डीएमएफटी फंड से लगभग एक करोड़ की लागत से छह कमरों के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, शमीम बड़ेहार, मनोज कुमार साहू, मनोज वाजपेयी, बलराम साहू, राजू गोस्वामी, उत्पल शाहदेव, जगलाल महतो, जाकिर हुसैन, राजेंद्र यादव, प्रदीप साहू, जयंत...