रांची, मार्च 15 -- बुढ़मू,प्रतिनिधि। रमजान के अवसर पर बुढ़मू प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया और अमन-चैन, आपसी एकता और भाईचारे की दुआ मांगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर इफ्तार किया। इस अवसर पर विधायक सुरेश बैठा, कांके विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, विधायक प्रतिनिधि सजाद अहमद अंसारी, तस्लीम अंसारी, युनूस अंसारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.