रांची, मार्च 17 -- बुढ़मू,प्रतिनिधि। ईद, सरहुल और रामनवमी को सौहार्दपूर्ण मनाने को लेकर मंगलवार को बुढ़मू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सचिदानंद कुमार वर्मा ने की,संचालन प्रदेश डेलीगेट जाकिर अंसारी ने की। बैठक में प्रशासन ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा गया। मौके पर बीडीओ धीरज कुमार, थाना प्रभारी नवीन कुमार शर्मा, प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, उपप्रमुख हरदेव साहू, उमेडंडा महावीर मंडल के अध्यक्ष मोहन जयसवाल, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, अधिवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि सरफराज अहमद, रत्न प्रकाश सिंह, इदु खान, सदर सह विधायक प्रतिनिधि शमीम बडेहार, शंकर साहू, ज्ञान साहू, विनोद मुंडा, डॉ मदन, सुदामा नायक व सभी पंचायत के मुखिया व जनप्रतिनिधि शा...