रांची, अप्रैल 14 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू-ठाकुरगांव में मंगलवार को अनुसूचित जाति विकास सहयोग समिति द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में समिति के विजय राम और मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश बैठा शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक बैठा ने लोगों से बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। मौके पर उन्होंने ठाकुरगांव में बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने के साथ समिति को सिलाई मशीन और कंप्यूटर देने की घोषणा की। कार्यक्रम में सुरेन राम, निरंजन पासवान, राजू राम, प्रकाश राम, विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब के आदर्शो पर चलकर ही समतामूलक समाज की स्थापना यह भी पढ़ें- अंबेडकर की 135वीं जयंत...