झांसी, सितम्बर 22 -- झांसी,संवाददाता। मोर्चा अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा। इसमे बुविवि को ऐडेड किये जाने की मांग की। कहा, यदि नहीं किया गया तो मोर्चा आंदोलन पर मजबूर हो सकता है। ज्ञापन में कहा गया कि बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनन्स संस्था (एसएफएस ) है, इसको यथाशीघ्र 100 फीसदी स्व वित्तपोषित से जोड़कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा धनराशि उपलब्ध करायी जाये जिससे बदहाल एवं बेहाल बुन्देलखण्ड के विद्यार्थी ठीक प्रकार से शिक्षा प्राप्त कर सकें।

विद्यार्थियों की स्थिति अति पिछड़े, बदहाल एवं बेहाल क्षेत्र बुन्देलखण्ड में धनअभाव के कारण छात्र-छात्रायें उच्च शिक्षा ग्रहण करने में वंचित रह जाते हैं, यदि बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय को ग्रांट एंड एड की व्यवस्था करा दी जाये तो विद्यार्थी ठीक से शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे...