झांसी, जून 18 -- झांसी। बुविवि को बेस्ट पब्लिक यूनिवर्सिटी का सम्मान मिला। कुलपति मुकेश पाण्डेय ने कहा कि यह उपलब्धि रैंक नहीं है बल्कि विश्वविद्यालय परिवार का सामूहिक परिश्रम है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए इंडियन इस्टीट्यूट रेंकिंग फ्रेमवर्क 2026 की राष्ट्रीय रैंक में अखिल भारतीय स्तर पर 7 वां स्थान प्राप्त किया है। जिसमें कुलपति, शिक्षकों एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों का अभिनंदन किया गया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को प्राप्त इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक रैंक नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक परिश्रम, समर्पण और उत्कृष्टता के प्र...