बुविवि की टीम संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कराने रवाना हुई
झांसी, मई 28 -- झांसी। संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा- 2026 को सफलता के साथ कराने के लिए बुविवि की टीम वाहनों से गुरुवार की भोर रवाना हो गई। सबसे पहले टीमें बनारस देवरिया जिलों के लिए रवाना हुई है। आगामी 31 मई को उत्तर प्रदेश के 72 जिलों के 1011 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा होनी है। दो पालियों की परीक्षा में हाइटेक तकनीक से निगरानी की जानी है। कुलपति ने सभी वाहनों और वाहन चालकों का तिलक लगाकर सफलता के लिए रवाना किया। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी को राज्य स्तरीय संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा- 2026 आयोजित कराने का चौथी बार दायित्व सौंपा गया। संयुक्त बी. एड. प्रवेश परीक्षा 31 मई 2026 को दो पालियों में 9-00 बजे से 12-00 बजे तक तथा दोपहर 2.00 बजे से 5-00 बजे तक होनी है। प्रवेश परीक्षा उत्तर प्रदेश के 72 जनपदों मे स्थित 1011 परीक्षा केन्द्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.