रिषिकेष, जनवरी 7 -- बुल्लावाला रामगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत चेयरिंग क्रॉस से सुसवा नदी तक लगभग 1300 मीटर लंबाई में ऊर्जा बाड़ निर्माण का कार्य विधिवत रूप से शुरू हो गया। यह कार्य लगभग 6 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। ऊर्जा बाड़ का उद्देश्य क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और किसानों को वन्यजीवों से होने वाले नुकसान से बचाना है। इसके माध्यम से फसलों की सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को राहत मिलेगी। बुधवार को बुल्लावाला में वन विभाग द्वारा 1300 मीटर ऊर्जा बाड़ कार्य का शुभारंभ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि 6 लाख की लागत से बन रही ऊर्जा बाड़ किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। इससे फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। इस जनहितकारी पर...